ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

राबड़ी देवी का नीतीश कुमार पर करारा हमला, कहा- बलात्कारियों को बचाते हैं 'सुशासन बाबू'

PATNA: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी और जेडीयू के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है. दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. पूर्व सीएम

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी और जेडीयू के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है. दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने ट्वीट करके नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है.



राबड़ी देवी ने बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के जरिये नीतीश कुमार पर हमला बोला है. ट्वीट करके राबड़ी देवी ने लिखा है कि, 'CM बलात्कारियों को बचाना चाहते है क्योंकि मूँछ वाले, तोंद वाले अन्य आरोपी उनके साथ कैबिनेट में बैठे है?  नीतीश जी बतायें, वो ब्रजेश ठाकुर के अख़बार को करोड़ों का विज्ञापन क्यों देते थे? उसके NGO को फ़ंड क्यों करते थे? उसके घर केक खाने क्यों जाते थे? उसे चुनाव क्यों लड़वाते थे?'

इससे पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश कुमार पर अटैक किया था. भूत पॉलिटिक्स के बाद लालू ने नीतीश कुमार पर करारा वार करते हुए ट्वीट किया. लालू प्रसाद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, दो हज़ार बीस, हटाओ नीतीश.


टैग्स