ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

राबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्ति

Bihar Politics: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले 39 हार्डिंग रोड का रंग बदलने को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। पहले भगवा रंग हटाकर सफेद किया गया और अब हरे रंग की पेंटिंग की जा रही है।

Bihar Politics
बिहार में बंगला विवाद
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। सरकार की ओर से 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास का रंग बदलने का काम जारी है, जहां पहले भगवा रंग हटाकर सफेद किया गया और अब उस पर हरे रंग की पेंटिंग की जा रही है।


भगवा रंग को लेकर जताई थी आपत्ति

सूत्रों के अनुसार, राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने से पहले यह शर्त रखी थी कि उन्हें दिया गया नया बंगला (39 हार्डिंग रोड) उनके रहने के अनुकूल नहीं है, क्योंकि उसकी दीवारों और गेट पर भगवा रंग था। इसी कारण उन्होंने उस आवास में शिफ्ट होने से इनकार कर दिया था।


पहले सफेद और अब हरे रंग में बदलाव

विवाद के बाद नगर विकास विभाग ने बंगले का रंग-रोगन शुरू कराया। पहले पूरे परिसर की दीवारों और गेट पर लगे भगवा रंग को हटाकर सफेद रंग किया गया और अब उस पर हरे रंग की परत चढ़ाई जा रही है, जिसे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रतीकात्मक रंग से जोड़ा जा रहा है।


सरकारी आवास को लेकर सियासत तेज

पहले बंगले की दीवारों और गेट पर भगवा रंग होने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जिसे राबड़ी देवी ने स्वीकार नहीं किया था। उनका कहना था कि जब तक उनके अनुरूप आवास में बदलाव नहीं किया जाएगा, तब तक वह 10 सर्कुलर रोड का आवास खाली नहीं करेंगी और नए आवास में शिफ्ट नहीं होंगी।


नगर विकास विभाग की कार्रवाई

इसके बाद नगर विकास विभाग ने आवास को राबड़ी देवी की सुविधा के अनुसार तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब पूरे मामले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और यह मुद्दा सियासी बहस का विषय बन गया है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता