ब्रेकिंग
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद

RJD में बढ़ा बवाल, पदाधिकारियों की लिस्ट में जगह नहीं मिलने से नाराज नेता भिड़े

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बुलाई गई आरजेडी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के पहले जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट सार्वजनिक तौर पर

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बुलाई गई आरजेडी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के पहले जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट सार्वजनिक तौर पर आरजेडी ने जारी नहीं की थी और आज की बैठक में शामिल होने के लिए नेताओं को फोन करके बुलाया गया था अब प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट में शामिल पुराने नेता। जगह नहीं पाने के बाद भड़के हुए हैं राबड़ी आवास के बाहर जमकर तू-तू मैं-मैं देखने को मिल रही है।


राजद के प्रदेश पदाधिकारियों के बैठक के बीच राबड़ी देवी के आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं का हंगामा नए लिस्ट में पुराने पदाधिकारियों को जगह नहीं मिलने पर हंगामा शुरू हो गया। हंगामा करने वालों ने प्रदेश अध्यक्ष और तेजस्वी के ऊपर लगा रहे गंभीर आरोप लगाया। कई जिलों से आए कार्यकर्ताओं को बैठक में नहीं बुलाया गया है। जिसकी वजह से यह लोग नाराज हो के गेट पर ही हंगामा कर रहे हैं। दूसरे जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे तेजस्वी जी पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। दूसरे दल से आए लोगों के चलते हमें बाहर किया जा रहा है। नेताओं का कहना है कि बीजेपी-आरएसएस और जेडीयू के लोग पार्टी पर कब्जा करते जा रहे हैं, जो हम लोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं।


हालांकि इससे पहले ही आरजेडी की बैठक विवादों में आ गयी थी। आरजेडी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बिना प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी किए हुए सीधे उनको बैठक में बुलाया गया। सभी प्रदेश पदाधिकारियों को पार्टी दफ्तर से पर्सनल कॉल करते उनकों नियुक्त किए जाने की बात बताई गई है और आज होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया । पार्टी के पदाधिकारी बनने वाले नेताओं को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्हें प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें भी पार्टी ऑफिस से कॉल आने  के बाद इस बात की जानकारी मिली। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता