ब्रेकिंग
BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारBIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवार

राबड़ी बोली सुशासनी मेकअप के सहारे चल रही नीतीश की सरकार, अब गिनती के बचे है दिन

PATNA: राबड़ी देवी ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. कहा कि जनता अब इनके सुशासनी मेकअप और कवर-अप को समझ चुकी है. इनके अब गिनती के दिन बचे है.फटकार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: राबड़ी देवी ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. कहा कि जनता अब इनके सुशासनी मेकअप और कवर-अप को समझ चुकी है. इनके अब गिनती के दिन बचे है.

फटकार का बना चुके हैं रिकॉर्ड

राबड़ी ने कहा कि माननीय न्यायालय से फटकार सुनने का रिकार्ड भी शायद नीतीश कुमार बना चुके है. मुजफ़्फरपुर बालिकागृह कांड, चमकी बुख़ार,  शराबबंदी, बढ़ते अपराध, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था, जर्जर सड़के इत्यादि पर कोर्ट द्वारा अनेकों बार कड़ी और सरकार के कामकाजी रवैये के खिलाफ टिप्पणी की है. यहां तक इस सरकार को शर्मनाक और अमानवीय तक करार दिया है. लेकिन विज्ञापन के भयादोहन वाले आवरण से सदैव ख़ुद को ढके रखने वाले प्रचार बाबू को इन टिप्पणियों से क्या?

देना चाहिए जवाब

राबड़ी ने कहा कि सीएम अगर सही कार्य कर रहे हैं तो उन्हें माननीय कोर्ट द्वारा उनकी अव्यवस्थाओं के विरुद्ध उठाए जा रहे सवालों पर अविलंब जवाब देना चाहिए. सीएम की कार्यशैली के चलते लगभग प्रतिदिन हर विभाग का प्रधान सचिव कोर्ट में खड़ा रहता है. ना विभागीय कार्य हो पाता और ना समस्या का समाधान है. जनता अब इनके सुशासनी मेकअप और कवर-अप समझ चुकी है.

टैग्स