ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

कार्रवाई करने में भेदभाव कर रही बिहार सरकार, राबड़ी बोली..BJP MLA और नवादा DM पर क्यों नहीं हुआ एक्शन

PATNA: लॉकडाउन में कोटा से बेटी लाने वाले बीजेपी विधायक अनिल कुमार सिंह को पास देने के मामले में जो कार्रवाई हो रही है उसमें भेदभाव का आरोप पूर्व सीएम राबड़ी देवी नेे ल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  लॉकडाउन में कोटा से बेटी लाने वाले बीजेपी विधायक अनिल कुमार सिंह को पास देने के मामले में जो कार्रवाई हो रही है उसमें भेदभाव  का आरोप पूर्व सीएम राबड़ी देवी नेे लगाया है. कहा कि सरकार सिर्फ एसडीओ और ड्राइवर पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन सरकार ने बीजेपी विधायक और  नवादा के डीएम पर कार्रवाई क्यों नहीं की. 

राबड़ी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बीजेपी विधायक पर कोई कार्रवााई नहीं बल्कि उसके गरीब ड्राइवर को सजा दी गई. बुजुर्ग चौकीदार को दंड देने वाले कृषि अधिकारी के कुकृत्य पर लीपापोती हो रही है, लेकिन छोटे कर्मचारियों को सजा दी जा रही है. सरकार का इतना पक्षपाती रवैया क्यों? बड़े अफ़सरों को बचाओ, छोटे कर्मचारियों को फंसाओ. 

राबड़ी ने कहा कि बिहार सरकार के निर्णयों में असमानता है. जब नवादा के SDM को निलंबित किया गया है तो मुजफ्फरपुर के DM पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? निलंबित तो नवादा DM को करना चाहिए. जिन्होंने आदेश दिया. आखिर वरीय अधिकारियों ने गलती की है तो बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के साथ भेदभाव क्यों?

टैग्स