ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

RCP सिंह को वैल्यू नहीं देती हैं राबड़ी, बोलीं.. नीतीश जी पहले अपने बेटे की शादी करें तब तेजस्वी की बात होगी

PATNA: भले ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह है, लेकिन उनको बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी उनको कोई वैल्यू नहीं देती हैं. राबड़ी ने कहा कि हमलोग आरसीपी सिंह को वैल्यू नही

RCP सिंह को वैल्यू नहीं देती हैं राबड़ी, बोलीं.. नीतीश जी पहले अपने बेटे की शादी करें तब तेजस्वी की बात होगी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: भले ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह है, लेकिन उनको बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी उनको कोई वैल्यू नहीं देती हैं. राबड़ी ने कहा कि हमलोग आरसीपी सिंह को वैल्यू नहीं देते हैं. 

तेजस्वी के शादी के बारे में किया खुलासा

तेजस्वी की शादी के बारे में सवाल करने पर राबड़ी देवी ने  एक शर्त रख दी है. राबड़ी ने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और चिराग पासवान का शादी पहले हो जाए. उसके बाद ही वह तेजस्वी की शादी के बारे में सोचेंगी. निशांत कुमार और चिराग पासवान  तेजस्वी से बड़े हैं. पहले इनलोगों की शादी हो जाए. उसके बाद बात करेंगे. 

मकर संक्रांति का नहीं होगा भोज

राबड़ी देवी ने मकर संक्रांति का भोज इस बार आवास पर देने के बारे में कहा कि इस बार किसी तरह का भोज का आयोजन नहीं होगा.. अभी तक इसका कोई फैसला नहीं लिया गया है. 

ऐसे से ही मिलने आए थे

कुछ दिनों पहले राबड़ी देवी के आवास पर मिलने के लिए एक बाबा गए थे. उसके बारे में राबड़ी देवी ने कहा कि बाबा इधर से जा रहे थे. जाने के दौरान ही बख्तियारपुर के बाबा मुझसे से मिलने के लिए आवास पर आए थे. 


टैग्स