ब्रेकिंग
ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा

राबड़ी आवास पर प्रदर्शन करने वालों पर केस, पुलिस ने 21 लोगों को नामजद किया

PATNA : पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर प्रदर्शन करने वाले बिहार ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने इनके अलावे 30 अज्

राबड़ी आवास पर प्रदर्शन करने वालों पर केस, पुलिस ने 21 लोगों को नामजद किया
Manish Kumar
2 मिनट

 PATNA : पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर प्रदर्शन करने वाले बिहार ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने इनके अलावे 30 अज्ञात लोगों के ऊपर भी केस दर्ज किया है. शुक्रवार को बिहार ट्रक एसोसिएशन की तरफ से राबड़ी देवी के आवास पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया था.

दरअसल बिहार ट्रक एसोसिएशन राज्य के अंदर ओवरलोडिंग को लेकर सरकार के निर्णय का विरोध कर रहा है. एसोसिएशन की तरफ से सरकार के सामने कई बार यह मांग रखी गई है कि ओवरलोडिंग के नाम पर ट्रक संचालकों को परेशान न किया जाए. सरकार पर अपनी मांग का असर नहीं होता देख एसोसिएशन के लोगों ने राबड़ी आवास पहुंचकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया था. यह इलाका प्रतिबंधित क्षेत्र है और कोरोना के कारण इस तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी.

 पुलिस ने अब इस मामले में एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप के साथ-साथ कुल 14 वाहन मालिकों और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति नारेबाजी करने महामारी एक्ट और आपदा प्रबंधन की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. 

टैग्स