ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

पुष्पम प्रिया ने आखिरकार नीतीश से पूछ डाला, आखिरी बार खुद कब तेल..

PATNA : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी एक तरफ जहां लोगों को राहत दे रही है, वही इस पर सियासत भी देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार के बाद बिहार सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल क

पुष्पम प्रिया ने आखिरकार नीतीश से पूछ डाला, आखिरी बार खुद कब तेल..
Editor
2 मिनट

PATNA : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी एक तरफ जहां लोगों को राहत दे रही है, वही इस पर सियासत भी देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार के बाद बिहार सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वैट दरों की कटौती के जरिए राहत दी लेकिन नीतीश कुमार अभी भी विरोधियों के निशाने पर हैं। बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही पुष्पम प्रिया चौधरी ने सीधे-सीधे नीतीश कुमार से एक सवाल पूछ डाला है। 


दरअसल प्लुरल्स पार्टी की नेता पुष्पम प्रिया चौधरी ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है। नीतीश कुमार ने बिहार में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वैट दरों की कटौती को लेकर जो ट्वीट किया था उसे रीट्वीट करते हुए पुष्पम प्रिया में पूछा है.. आखरी बार पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में खुद से कब तेल भरवाए थे नीतीश जी? 


इतना ही नहीं पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार में शराबबंदी की दुर्दशा पर भी नीतीश कुमार को कठघरे में खड़ा किया है। पुष्पम प्रिया ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. पॉलिसीमेकिंग की ABCD पता नहीं पर बताने पर हमेशा मुँह से यही निकले - “हमको पता नहीं है क्या?” ऐसे लोग क़िस्मत से सीएम बन जाएँ तो तुग़लक़ बन जाते हैं और प्रजा की जान जाती है। नक़ली नेता, नक़ली शराबबंदी 

टैग्स