ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

लोगों की आंख में धूल झोंकते हैं नीतीश, सुधाकर बोले- बिहार की सत्ता नौजवानों को सौंपे

MOTIHARI: आरजेडी की नोटिस का जवाब देने के बाद भी पूर्व मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सरकार पर हमला बोलना नहीं छोड़ा है। सुधाकर सिंह ने एक बार फिर से मु

लोगों की आंख में धूल झोंकते हैं नीतीश, सुधाकर बोले- बिहार की सत्ता नौजवानों को सौंपे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: आरजेडी की नोटिस का जवाब देने के बाद भी पूर्व मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सरकार पर हमला बोलना नहीं छोड़ा है। सुधाकर सिंह ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अपनी ही सरकार पर जमकर हमला बोला है।सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य की सरकार माफिया से मिली हुई है और उसके अधिकारी खाद की तस्करी करा रहे हैं। नीतीश कुमार लोगों के आंख में धूल झोंकना बंद करे और बिहार की सत्ता नौजवानों के हाथ सौंपे।


दरअसल, पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह रविवार को पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड के गोरगावा स्थित झंडा मैदान में आयोजित किसान पंचायत में पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारी माफिया से मिलीभगत कर बिहार के खाद को नेपाल भेज रहे हैं और यहां के किसानों को समय से खाद नहीं मिल पा रहा है। नीतीश की निकम्मी सरकार के कारण सूबे के चार करोड़ नौजवान रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर गए। नीतीश कुमार की सरकार बनते ही किसानों से मंडी छीन ली गई।


सुधाकर सिंह ने कहा कि किसी के झांसे में नहीं आना है। बिहार में सड़क नाम की कोई चीज नहीं है। बिहार का विकास गांवों तक पहुंचते-पहुंचते गुम हो जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बिहार की सत्ता अब नौजवानों के हाथ में सौंप देनी चाहिए। नीतीश कुमार बिहार के लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं। राज्य में शिक्षा का भी बुरा हाल है। स्कूलों में शिक्षक पढ़ाने नहीं आते हैं।उन्होंने कहा कि किसानों के विकास के बिना राज्य और देश का विकास संभव नहीं है।

टैग्स