ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फिर बोले सुधाकर सिंह-नीतीश सबसे बड़े झांसेबाज, बिहार में सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार का नीतीश मॉडल करने के अलावा कुछ नहीं किया

MOTIHARI: राजद की नोटिस की परवाह किये बगैर विधायक औऱ पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला. सुधाकर सिंह ने कहा-नीतीश कुमार खुद सबसे बड़े झांसेबाज हैं. बिहा

फिर बोले सुधाकर सिंह-नीतीश सबसे बड़े झांसेबाज, बिहार में सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार का नीतीश मॉडल करने के अलावा कुछ नहीं किया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: राजद की नोटिस की परवाह किये बगैर विधायक औऱ पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला. सुधाकर सिंह ने कहा-नीतीश कुमार खुद सबसे बड़े झांसेबाज हैं. बिहार के लोगों को नारा दे रहे थे कि झांसे में नहीं आयेंगे औऱ नीतीश को जितायेंगे. खुद झांसा देने वाला लोगों को झांसे में नहीं फंसने की सलाह दे रहा था।


मोतिहारी में किसान पंचायत लगायी

सुधाकर सिंह ने पूर्वी चंपारण यानि मोतिहारी जिले के ढाका में किसान पंचायत लगायी. वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश ने बिहार को ऐसे गर्त में ढ़केल दिया है जिसे निकाल पाना बहुत मुश्किल होगा. पूरे बिहार में सिर्फ लूट हो रही है. बिहार भ्रष्टाचार के नीतीश मॉडल के चंगुल में फंस गया है. लूट ऐसे हो रही है जिसे पकड़ पाना संभव नहीं है. नीतीश ने सत्ता के संरक्षण में बिहार में भ्रष्टाचार का ऐसा नेटवर्क खड़ा किया है कि उसे तोड़ पाना असंभव होगा. सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार में जो जिनता ऊंचे पद पर है वह उतना ज्यादा अन्याय कर रहा है।


पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि कौन नहीं जानता कि बिहार में लूट हो रही है. किसानों को मिलने वाली सब्सिडी से लेकर खाद-बीज में लूट ही लूट है. लेकिन इसे कोई नहीं पकड़ सकता. पैसा ऐसे बंटता है कि इस लूट को पकड़ पाना असंभव हो जाता है. यही भ्रष्टाचार का नीतीश मॉडल है. किसानों के लिए कृषि रोड मैप बनाकर अरबों रूपये खर्च किये जा रहे हैं लेकिन उसमें भी सिर्फ लूट हो रही है. नतीजा ये है कि किसानों की उपज बढ़ने के बजाय घट गयी।


बीजेपी की नीति पर चल रहे नीतीश

सुधाकर सिंह ने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार ने किसानों के खिलाफ कानून बनाया था. किसानों का आंदोलन हुआ तो सरकार को कानून वापस लेना पड़ा. लेकिन बिहार में वही कानून चल रहा है. बिहार सरकार ने किसान विरोधी कानून नहीं बदला. जाहिर है नीतीश कुमार बीजेपी के एजेंडे पर चल रहे हैं. वे बीजेपी से लड़ने का ढोंग कर रहे हैं।


नीतीश सबसे बड़े झांसेबाज

सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार लोगों को सिर्फ झांसा दे रहे हैं. मजेदार बात ये है कि झांसा देने वाला ही लोगों को ये भी कह रहा है कि झांसे में नहीं आना है. पिछले चुनाव में नीतीश कुमार ने नारा दिया था कि झांसे में नहीं आयेंगे और नीतीश को जितायेंगे. नीतीश कुमार से बडा झांसेबाज कौन है. नीतीश कुमार बिहार को जिस गर्त में ढ़केल चुके हैं उससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो गया. अब अगर नीतीश बिहार की भलाई चाहते हैं को कुर्सी छोड़ दें।