ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गरीबों के हक पर डाका: मुफ्त अनाज मिलना अब हो गया सपना, हेराफेरी करने वाले डीलर के खिलाफ लोगों में आक्रोश

MOTIHARI: मोतिहारी में गरीबों के हक पर डीलर डाका डाल रहे हैं। राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। एमोओ का घेराव

गरीबों के हक पर डाका: मुफ्त अनाज मिलना अब हो गया सपना, हेराफेरी करने वाले डीलर के खिलाफ लोगों में आक्रोश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में गरीबों के हक पर डीलर डाका डाल रहे हैं। राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। एमोओ का घेराव कर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के करमवा के डीलर पर राशन बांटने में गड़बड़ी का आरोप लगा है। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे एमओ गौरव कुमार को जहां ग्रामीणों ने घेर लिया वही क्षेत्र के राशन डीलर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा मचाया।


 ग्रामीणों ने डीलर पर आरोप लगाया कि पिछले तीन महीनों का राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण उन्हें भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जब वे लोग राशन लेने के लिए डीलर के पास जाते हैं तो केवाईसी में नाम जोड़ने की बात कहकर भगा दिया जाता है। डीलर कहता है कि केवाईसी कराने पर ही राशन मिलेगी। कई बार हमलोगों से निशान लिया गया। लेकिन राशन नहीं दिया। 


इस बात से नाराज ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दी। सभी ने एक स्वर में  गड़बड़ी करने वाले डीलर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की और राशन वितरण में हो रही अनियमितताओं को जल्द दूर करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि राशन उनके लिए जीवन रेखा के समान है और उसकी अनुपलब्धता से उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 


एमओ गौरव कुमार ने कहा कि गड़बड़ी की शिकायत मिली है। ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली है। मेरे द्वारा मामले में जांच की गई जिसमें अनियमितता पाई गई। रीपोर्ट कर इसके खिलाफ जिला को लिखा जाएगा। मामले की जानकारी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सहनी को हुई। सहनी ने एमओ को तत्काल मामले का समाधान करने की बात कही। वहीं ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया गया।गरीबों के हक पर डाका: मुफ्त अनाज मिलना अब हो गया सपना, हेराफेरी करने वाले डीलर के खिलाफ लोगों में आक्रोशगरीबों के हक पर डाका: मुफ्त अनाज मिलना अब हो गया सपना, हेराफेरी करने वाले डीलर के खिलाफ लोगों में आक्रोश


टैग्स