ब्रेकिंग
प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेलप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल

पूर्व सांसद अरुण कुमार को कोर्ट से बड़ी राहत, नीतीश की छाती तोड़ने की कही थी बात

JEHANABAD: जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने विवादित बयान देने के मामले में पूर्व सांसद अरुण कुमार को बरी कर दिया है। विधानसभा चुनाव के दौरान

पूर्व सांसद अरुण कुमार को कोर्ट से बड़ी राहत, नीतीश की छाती तोड़ने की कही थी बात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने विवादित बयान देने के मामले में पूर्व सांसद अरुण कुमार को बरी कर दिया है। विधानसभा चुनाव के दौरान अरुण कुमार ने विवादित बयान देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छाती तोड़ने की बात कही थी। इस मामले में जहानाबाद की नीचली अदालत ने पूर्व सांसद तो तीन साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के इस फैसले को अरुण कुमार ने चुनौती दी थी। जिसपर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने आज पूर्व सांसद अरुण कुमार को बरी कर दिया।


दरअसल, साल 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया था। अरुण कुमार ने नीतीश कुमार का सीना तोड़ देने की बात कही थी। अरुण कुमार के इसी बयान से जुड़े मामले पर सुनवाई करते हुए जहानाबाद मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने 30 जुलाई 2022 को उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही कोर्ट ने उनपर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था हालांकि कोर्ट ने पांच हजार के मुचलके पर पूर्व सांसद अरुण कुमार को जमानत दे दी थी।


न्यायालय के इस फैसले को पूर्व सांसद ने AGJ-3 पुष्पम कुमार झा की कोर्ट में चुनौती दी। मंगलवार को इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अरुण कुमार को बरी कर दिया।तीन साल की सजा होने पर यह कहा जा रहा था कि अरुण कुमार अब चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, हालांकि बरी होने के बाद उनके समर्थको में इस बात की खुशी है कि इस केस से बरी होने के बाद अरुण कुमार एक बार फिर से चुनाव लड़ सकेंगे।


बता दें कि साल 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार का सीना तोड़ देने तक की बात कही थी। अरुण कुमार के छाती तोड़ने वाले बयान पर सीएम नीतीश ने कहा था कि मैं तो उपलब्ध हूं, उन्हें जो करना है, कर लें। नीतीश ने कहा था कि उन्होंने जिस भाषा का प्रयोग किया, वह उनको मुबारक हो।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता