ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

पूर्व MLC सुमन महासेठ बीजेपी से निष्कासित : पार्टी विरोधी काम करने का लगा आरोप ; सहनी ने महासेठ को झंझारपुर से बनाया है अपना उम्मीदवार

MADHUBANI : लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सुमन महासेठ पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल

पूर्व MLC सुमन महासेठ बीजेपी से निष्कासित : पार्टी विरोधी काम करने का लगा आरोप ; सहनी ने महासेठ को झंझारपुर से बनाया है अपना उम्मीदवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI : लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सुमन महासेठ पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सुमन महासेठ को वीआईपी यानी मुकेश सहनी की पार्टी ने झंझारपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।


दरअसल, हाल ही में महागठबंधन में शामिल हुई मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को महागठबंधन में तीन सीटें मिली हैं। बिहार की तीन सीटों पर सहनी की पार्टी लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। वीआईपी ने झंझारपुर संसदीय सीट से सुमन कुमार महासेठ को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से जेडीयू के रामप्रीत मंडल एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं। इस सीट पर वीआईपी के सुमन कुमार महासेठ और जेडीयू के रामप्रीत मंडल के बीच सीधी टक्कर है।


बीजेपी के पूर्व एमएलसी सुमन कुमार महासेठ के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने यह एक्शन लिया है। बीजेपी ने उन पर दल की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए सुमन महासेठ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में सुमन महासेठ एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। जो पार्टी विरोधी कार्य है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।