ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

नीतीश की पूर्व MLA ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरी हत्या की साजिश रच रहे SP साहब

KHAGARIA: जेडीयू की पूर्व विधायक पूनम देवी ने खगड़िया एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व एमएलए पूनम देवी ने कहा है कि खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे

नीतीश की पूर्व MLA ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरी हत्या की साजिश रच रहे SP साहब
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: जेडीयू की पूर्व विधायक पूनम देवी ने खगड़िया एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व एमएलए पूनम देवी ने कहा है कि खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा है कि बॉडीगार्ड के तौर पर एसपी की तरफ से जिस पुलिस जवान को सुरक्षा में तैनात किया है उससे उन्हें डर लगता है। पूर्व विधायक के इस आरोप के बाद जिले की सियासत गर्म हो गई है।


दरअसल, खगड़िया सदर से जेडीयू की विधायक रहीं पूनम देवी ने आरोप लगाया है कि जिले के एसपी उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। पूनम देवी ने आरोप लगाया है कि एसपी ने सोची समझी साजिश के तहत बॉडीगार्ड के रूप में उनके दुश्मन को भेजा है। उन्होंने कहा है कि एसपी के द्वारा भेजे गए बॉडीगार्ड से उन्हें सुरक्षा नहीं बल्कि असुरक्षा महसूस होती है। बॉडीगार्ड ड्यूटी सही नहीं करता है और एसपी से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। पिछले 72 घंटा से बॉडीगार्ड गायब है लेकिन एसपी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पूर्व विधायक पूनम देवी ने एसपी पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है।


बता दें कि पूर्व विधायक रणवीर यादव की पत्नी पूनम देवी यादव खगड़िया सदर से चार बार विधायक रही हैं। उनपर कई बार जानलेवा हमले भी हो चुके हैं। पिछले साल परबत्ता से जेडीयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने भी एसपी अमितेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे और अब पूर्व विधायक पूनम देवी ने भी एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं हालांकि इन आरोपो के बारे में जब एसपी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 

टैग्स