ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पूर्व राष्ट्रपति ने परिवार के साथ किये रामलला के दर्शन : भक्ति में लीन नजर आए रामनाथ कोविंद

DESK : राम मंदिर का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अयोध्या में उमड़ रही है। जहां रामलला का दर्शन कर लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी क्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रप

पूर्व राष्ट्रपति ने परिवार के साथ किये रामलला के दर्शन : भक्ति में लीन नजर आए रामनाथ कोविंद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK : राम मंदिर का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अयोध्या में उमड़ रही है। जहां रामलला का दर्शन कर लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी क्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे। जहां गर्भगृह में उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद कुबेर टोली भी गये। इस दौरान वह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए।


बता दें कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रामनगरी अयोध्या दौरे का आज दूसरा दिन है। रामनाथ कोविंद शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे थे। जहां जैन मंदिर में विश्राम के बाद सरयू आरती में भी शामिल हुए। जिसके बाद शनिवार की सुबह परिवार के साथ श्रीराम लला का दर्शन कर पूरे विधि-विधान के साथ उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान रामनाथ कोविंद पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। करीब डेढ़ घंटे तक वह मंदिर परिसर में ही रहे। 


वही, इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत सौभाग्यशाली है। परिवार के साथ प्रभु राम की नगरी अयोध्या में शुक्रवार को ही उन्होंने कदम रखा था। इस दौरान उन्होंने सरयू नदी की आरती उतारी। जिसके बाद हनुमानगढ़ी जाकर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। आज शनिवार की सुबह 6 बजे भगवान राम की आरती में परिवार के साथ शामिल हुए। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन कर चुकी हैं।  


बता दें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद रामलला की दिव्य प्रतिमा अयोध्या में स्थापित की थी। जिसके बाद से राम मंदिर को लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। विगत 4 महीने से यहां देश और दुनिया से भारी संख्या में श्रद्धालु अबतक रामलला के दर्शन के लिए आ चुके। श्रद्धालुओं के अयोध्या आने का यह सिलसिला जारी है। भारी संख्या में लोग रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। अब तो स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो गयी है। ऐसे में लोग बच्चों के साथ अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं। अयोध्या जाने वाली ट्रेन में टिकट कटवा रहे हैं। ट्रेनों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है।

पूर्व राष्ट्रपति ने परिवार के साथ किये रामलला के दर्शन : भक्ति में लीन नजर आए रामनाथ कोविंद

टैग्स