ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

पूर्व मंत्री के घर की काट दी गई बिजली, नीरज बबलू ने कहा-विपक्ष को किया जा रहा परेशान, ऐसी राजनीति ठीक नहीं

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू के घर की बिजली काट दी गयी है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह पूर्व मंत्री के घर की बिजली काट दी जिसके कारण पूरे घर में अं

पूर्व मंत्री के घर की काट दी गई बिजली, नीरज बबलू ने कहा-विपक्ष को किया जा रहा परेशान, ऐसी राजनीति ठीक नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू के घर की बिजली काट दी गयी है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह पूर्व मंत्री के घर की बिजली काट दी जिसके कारण पूरे घर में अंधेरा छाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार 64 हजार रुपया बिजली बिल बकाया होने के कारण नीरज बबलू के घर का बिजली कनेक्शन को काटा गया है। 


घर की बिजली काटे जाने पर पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि विपक्ष होने के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है। जबकि बिजली काटने से पहले इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी लेकिन बिना सूचना के ही घर की बिजली काट दी गयी। नीरज कुमार बबलू ने कहा कि सरकारी आवास का बिजली बिल जमा करने की जिम्मेदारी विधानसभा की है ना कि उनकी इसके बावजूद बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। जो कतई उचित नहीं है उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ इस तरह की राजनीति अशोभनीय है। विपक्षी पार्टी होने की वजह से ही सरकार उन्हें परेशान कर रही है। 


आम तो आम अब बिहार में बिजली विभाग से खास लोग भी परेशान हैं। दिलचस्प मामला बिहार की राजधानी पटना से जुड़ा है जहां बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू के सरकारी आवास की बिजली ही काट दी गई। लिहाजा विधायक का आवास आज सुबह से ही अंधेरे में है। बिजली बिल भरने का जिम्मा विधानसभा के पास होता है क्योंकि नीरज सिंह बबलू बीजेपी के विधायक हैं। 


विधायक की पत्नी नूतन सिंह ने बताया कि पता चला की 64000 बिजली विभाग का बकाया है। जो विधानसभा को देना होता है लेकिन बिना किसी नोटिस के बिजली काट दी गई। नूतन सिंह ने कहा की पूरा घर अंधेरा है और मोमबत्ती के सहारे घर में काम जैसे तैसे चल रहा है। विधायक की पत्नी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया उन्होंने कहा की ये निकम्मी सरकार हमें परेशान कर रही है। नीरज सिंह बबलू ने हमेशा सरकार को आइना दिखाया है, अगर कोई यह चाहता की हम पटना छोड़ दें तो हम डरने वाले नहीं हैं। हम जनता के सेवक हैं।

पूर्व मंत्री के घर की काट दी गई बिजली, नीरज बबलू ने कहा-विपक्ष को किया जा रहा परेशान, ऐसी राजनीति ठीक नहीं