ब्रेकिंग
Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?

पूर्व मंत्री भीम सिंह ने तेजस्वी को किया आगाह, कहा-ललबबुआ छवि बनाने में लगे हैं नीतीश कुमार, रहे सावधान

PATNA: बिहार के CM नीतीश द्वारा बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बच्चा कहे जाने को लेकर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. भीम सिंह ने लालू के लाल को सावधान कि

पूर्व मंत्री भीम सिंह ने तेजस्वी को किया आगाह, कहा-ललबबुआ छवि बनाने में लगे हैं नीतीश कुमार, रहे सावधान
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बिहार के CM नीतीश द्वारा बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बच्चा कहे जाने को लेकर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. भीम सिंह ने लालू  के लाल को सावधान किया है। कहा है कि नीतीश कुमार आपको ललबबुआ छवि बनाने में लगे हैं। जिस तरह नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के लिए शब्दों का चयन करते हैं, उससे पता चलता है कि जदयू नहीं चाहती कि तेजस्वी यादव की छवि गंभीर नेता के रूप में बने। इससे उनको फायदा है और तेजस्वी को नुकसान। नीतीश कुमार जान-बूझकर ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। 


भीम सिंह ने आगे कहा कि पिता होने के बावजूद लालू जी को कभी तेजस्वी के लिए ऐसे शब्दों का सार्वजनिक प्रयोग करते ना तो कभी देखा गया है और ना ही सुना गया है। नीतीश कुमार अपना उत्तराधिकार तेजस्वी यादव को सौंपेगे या नहीं और यदि सौंपेगे तो कब, ये सारी बातें अनिश्चित हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि यदि नीतीश कुमार ऐसा ही सार्वजनिक व्यवहार डिप्टी सीएम के साथ करते रहे तो तेजस्वी की छवि 'राजनीतिक ललबबुआ' वाली बन जाएगी। ऐसी परिस्थिति में हम इतना कहेंगे कि तेजस्वी यादव! हो जाए सावधान...


भीम सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि नीतीश कुमार जानबूझकर ऐसा करते हैं। इससे पहले भी वे तुम तड़ाक जैसे हल्के शब्दों का प्रयोग सार्वजनिक तौर पर कर चुके हैं। जबकि पिता होने के बावजूद लालू प्रसाद ने इन शब्दों का प्रयोग तेजस्वी यादव के लिए कभी नहीं किया है। इसलिए तेजस्वी यादव को सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि बीते दिनों नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को बच्चा कहा था। कंधे पर हाथ रखते हुए बच्चा और हमारा सबकुछ कहा था। जिसके बाद से इसे लेकर बयानबाजी बिहार में तेज हो गयी। अब बीजेपी इसे जेडीयू की सोची समझी साजिश बता रही है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखकर इशारों ही इशारों में उन्हें अपना उत्तराधिकारी बताकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि तेजस्वी हमरा बच्चा है और इसी के लिए सबकुछ करना है। सीएम के इस बयान के बाद एक तरफ जहां बीजेपी और एनडीए के नेता तंज कर रहे हैं तो वहीं नीतीश के इस बयान पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की भी प्रतिक्रिया आई है। 


दरअसल, पटना में बीते शनिवार को श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में हिस्सा लिया और इसके बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब उनसे मोतिहारी में दिए गए बीजेपी से दोस्ती वाले बयान के बारे में सवाल किया गया तब इस पर नीतीश ने सफाई दी और कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाया गया है। इसके बाद नीतीश ने मीडिया के सामने ही बगल में खड़े डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखा और कहा कि ये बच्चा ही हम लोग का सबकुछ है, अब इन्हीं के लिए सबकुछ करना है। 


सीएम नीतीश के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है और विरोधी लगातार हमला बोल रहे हैं। इसी बीच नवरात्रि के मौके पर राजधानी पटना के दुर्गा पंडाल में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में चारों तरफ असत्य ही असत्य है, इसलिए सत्य की जीत है ऐसी हमारी कामना है। वहीं लालू ने दावा किया कि 2024 के चुनाव में इंडी गठबंधन की जीत तय है। 


इस दौरान जब मीडिया ने लालू से सवाल किया कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को अपना बच्चा बताकर उन्हें अपना उत्ताराधिकारी घोषित कर दिया है, इसपर लालू प्रसाद ने कहा कि ठीक है, बहुत अच्छा। बस इतना बोलकर लालू अपने रथ पर सवार होकर डाकबंगला से राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए।