ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

पूर्व सीएम को रास नहीं आई सोनिया और राहुल की दोस्ती, 9 महीने में ही कर ली घर वापसी

DESK: 9 महीने पहले भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की बीजेपी में फिर से वापसी हो गयी है। कर्नाटक में इससे कांग्रेस को बड़ा

पूर्व सीएम को रास नहीं आई सोनिया और राहुल की दोस्ती, 9 महीने में ही कर ली घर वापसी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: 9 महीने पहले भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की बीजेपी में फिर से वापसी हो गयी है। कर्नाटक में इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जगदीश शेट्टार को सोनिया और राहुल गांधी  से दोस्ती रास नहीं आई और उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।


 कांग्रेस को छोड़कर कर्नाटक के पूर्व सीएम भाजपा में फिर से शामिल हो गये हैं। उन्हें लिंगायत समुदाय के बड़े नेता के रूप में लोग जानते हैं। उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ा इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, बीवाई विजयेंद्र और भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में जगदीश शेट्टार ने दोबारा बीजेपी की सदस्यता ली।


 बता दें कि अप्रैल 2023 में ही जगदीश शेट्टार ने बीजेपी से इस्तीफा दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गये थे। उस वक्त यह चर्चा हुई थी कि विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया था। लेकिन 9 महीने बाद ही वे दोबारा भाजपा में शामिल हो गये हैं। अब फिर से वे बीजेपी की सदस्यता हासिल कर ली है लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस को क्यों छोड़ा इसका कारण अभी सामने नहीं आया है।


 बता दें कि 2012 से 2013 के बीच करीब 10 महीने के लिए जगदीश शेट्टार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे। वे छह बार विधायक भी रह चुके हैं। वही 2008 में उन्हें स्पीकर भी बनाया गया था।शेट्टार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।