ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

पूर्व कैप्टन MS धोनी ने परिवार के साथ रांची में किया मतदान : साक्षी ने भी डाला वोट

RANCHI : रांची के राजकुमार के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल एमएस धोनी ने परिवार के साथ शनिवार को रांची में मतदान किया। उन्होंने पूरे परिवार के साथ जेवीएम श्यामली

पूर्व कैप्टन MS धोनी ने परिवार के साथ रांची में किया मतदान : साक्षी ने भी डाला वोट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : रांची के राजकुमार के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल एमएस धोनी ने परिवार के साथ शनिवार को रांची में मतदान किया। उन्होंने पूरे परिवार के साथ जेवीएम श्यामली में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। एमएस धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी थीं। ब्लैक एंड वाइट ड्रेस में धोनी की पत्नी स्टनिंग दिखीं। 12 बजे के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने माता-पिता और पत्नी के साथ जेवीएम श्यामली में बने मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 


धोनी और उनके परिवार ने बूथ संख्या- 378 में मतदान अपना किया। महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार के लोग जैसे ही वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया। हालांकि मतदान करने से पहले और मतदान करने के बाद बाहर निकलते समय उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की। दिग्गज क्रिकेटर धोनी और उनका पूरा परिवार एक लाल रंग की कार में एक साथ आया था।


मुस्कुराते हुए धोनी अपनी कार से निकले और सीधे मतदान केंद्र के अंदर चले गए। इस दौरान उनकी बेटर हाफ साक्षी धोनी ने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। एमएस के नाम से मशहूर रांची को माही ने ब्राउन कलर की टी-शर्ट और गॉगल्स पहन रखी थी। बिना किसी तामझाम के धोनी का पूरा परिवार एक कार में सवार होकर आया और मतदान करने के बाद कार में बैठकर चले गए।