ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट ने किया बरी

PATNA : राजद नेता और मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह को हत्या के प्रयास मामले में बरी कर दिया गया है। जिसके बाद इनके समर्थकों

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट ने किया बरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजद नेता और मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह को हत्या के प्रयास मामले में बरी कर दिया गया है। जिसके बाद इनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। विधायक अनंत के समर्थक का कहना है कि -हमारे नेता शुरू से ही निर्दोष हैं आज कोर्ट ने भी इसे निर्दोष माना है और हत्या के मामले में बरी कर दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। हत्या के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा डालने के एक मामले बाहुबली को बरी किया गया है। सांसदों-विधायकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए गठित पटना सिविल कोर्ट स्थित विशेष अदालत ने फैसला सुनाया।


वहीं, विशेष न्यायाधीश विनय प्रकाश तिवारी ने मामले में सुनवाई के बाद पूर्व विधायक के खिलाफ कोई सबूत नहीं पाते 'बरी करने का निर्णय सुनाया। मामला हुए 28 फरवरी 2003 को पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित महेंद्रू घाट रेलवे कार्यालय में निविदा को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी का था। इस मामले में प्राथमिकी पीरबहोर थाना कांड संख्या 55/2003 के रूप में दर्ज की गई थी।