ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

वोटिंग से पहले लाखों रुपए कैश के साथ RJD कैंडिडेट बीमा भारती का PA अरेस्ट, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन

PURNIYA : बिहार में कल पांच लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होना है जिसमें से एक लोकसभा सीट पूर्णिया भी शामिल है। जहां मुकाबला त्रिकोणीय है। ऐसे में अब इस लोकसभा सीट

वोटिंग से पहले लाखों रुपए कैश के साथ RJD कैंडिडेट बीमा भारती का PA अरेस्ट, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : बिहार में कल पांच लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होना है जिसमें से एक लोकसभा सीट पूर्णिया भी शामिल है।  जहां मुकाबला त्रिकोणीय है। ऐसे में अब इस लोकसभा सीट से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जहां राजद कैंडिडेट बीमा भारती के पीए अरेस्ट किया गया।


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के रूपौली में आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती के दो पीए को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों के पास से 10 लाख रुपए कैश मिला है। पुलिस रुपयों के सोर्स पता कर रही है। पुलिस को शक है कि ये रुपए चुनाव में उपयोग में हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस बीमा भारती के PA अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल को लेकर पुलिस रूपौली थाने में लेकर आई है। यहां पर दोनों से पूछताछ की जा रही है।


बताया जाता है कि रुपौली थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान राजद समर्पित उम्मीदवार बीमा भारती के दो पीए 10 लाख रुपये नगद लेकर चार चक्का वाहन से जा रहे थे। वाहन जांच के दौरान रुपौली थाना पुलिस ने 10 लाख रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि ये रुपए चुनाव में उपयोग में हो सकते हैं। 


आपको बताते चलें कि,बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने यहां बीमा भारती को अपना प्रत्याशी बनाया है। जदयू ने संतोष कुशवाहा पर भरोसा जताया है। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव निर्दलीय अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार की इस सीट पर सबकी निगाहें हैं।