ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

रूपौली विधानसभा उपचुनाव: बूथ एजेंट के साथ मारपीट करने का बीमा भारती ने लगाया आरोप, कहा..प्रशासन बिका हुआ है

PURNEA: पूर्णिया के रूपौली में हो रहे विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वोटिंग के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। इस दौरान ग्रामीणों के पथराव में एक

रूपौली विधानसभा उपचुनाव: बूथ एजेंट के साथ मारपीट करने का बीमा भारती ने लगाया आरोप, कहा..प्रशासन बिका हुआ है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के रूपौली में हो रहे विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वोटिंग के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। इस दौरान ग्रामीणों के पथराव में एक पुलिस कर्मी और तीन ग्रामीण घायल हो गए। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 75 और 76 पर झड़प की यह घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती लोगों के साथ धरना पर बैठ गयी। 


निर्दलीय प्रत्याशी के बाद अब राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए बीमा भारती ने लिखा है कि "बूथ पर प्रशासन कैसे परेशान कर रहा है मेरे बूथ एजेंट के साथ मारपीट किया गया। प्रशासन बिका हुआ है। रुपौली की जनता माफ नहीं केरेगी। 


इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह और उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने वोटरों के साथ मारपीट की है। जिसके विरोध में जनता के साथ बीमा भारती धरना पर बैठ गई। जानकारी के मुताबिक, बूथ संख्या 75-76 पर वोट देने पहुंचे ग्रामीणों की पुलिस के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथरबाजी शुरू कर दी। जिसमें एक जवान और तीन ग्रामीण चोटिल हुए हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम पहुंची है। पुलिस ने हालात को काबू में कर लेने का दावा किया है। एएसपी और डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में कैंप कर रही है। इससे पहले रूपौली के गोरियर बूथ संख्या 235 पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह और उनकी पत्नी ने समर्थकों के साथ हंगामा किया था। उनका आरोप था कि वोटर्स को वोट देने से जबरन रोका जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर समर्थकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की थी।