ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

पूर्णिया से चुनाव लड़ेगी बीमा भारती, राजद से मिल गया सिंबल, 3 अप्रैल को करेगी नॉमिनेशन, अब पप्पू यादव का क्या होगा?

PURNEA: होली से पहले दिल्ली में जाकर पप्पू यादव ने जन अधिकार पार्टी का विलय कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जिसके बाद यह बात सामने आई की पप्पू यादव पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगे।

पूर्णिया से चुनाव लड़ेगी बीमा भारती, राजद से मिल गया सिंबल, 3 अप्रैल को करेगी नॉमिनेशन, अब पप्पू यादव का क्या होगा?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: होली से पहले दिल्ली में जाकर पप्पू यादव ने जन अधिकार पार्टी का विलय कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जिसके बाद यह बात सामने आई की पप्पू यादव पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की टिकट पर पप्पू यादव लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगे। लेकिन तभी कुछ दिनों बाद जेडीयू की रुपौली विधायक बीमा भारती राजद में शामिल हो गयी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी की मौजूदगी में राजद का दामा थामा। जिसके बाद फिर पूर्णिया सीट की चर्चा शुरू हो गयी। 


कहा जाने लगा कि राजद के टिकट पर बीमा भारती पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगी। अब इस बात पर खुद बीमा भारती ने मुहर लगा दी है। बीमा भारती ने इस बात की घोषणा की है कि राजद ने उन्हें पूर्णिया से चुनाव लड़ने के लिए सिंबल दे दिया है। 3 अप्रैल को अब बीमा भारती नोमिनेशन करने जा रही है। सिंबल मिलने के बाद बीमा भारती ने लालू-तेजस्वी और राबड़ी देवी को धन्यवाद दिया है। बीमा भारती का दावा है कि पूर्णिया सीट से वही लड़ेगी और गठबंधन में शामिल होने के नाते पप्पू यादव उनके चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। 


बीमा भारती से हमारे पूर्णिया संवाददाता तहसीन ने एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस क्रम में बीमा भारती ने बताया कि जिस दिन हम राजद को ज्वाइन किये उसी दिन तय हो गया था कि पूर्णिया से हम ही चुनाव लड़ेंगे। इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। राजद का सिंबल मुझे मिल गया है। 3 अप्रैल को नॉमिनेशन करने जा रहे हैं। उन्होंने यह बात पूर्णिया की जनता को भी बताया। कहा कि पूर्णिया की जनता को बताना चाहती हूं कि महागठबंधन की उम्मीदवार बीमा भारती है। 


बीमा भारती ने कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है किसी तरह का कोई दरार नहीं है। पूरी मजबूती के साथ बिहार में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। चालीस की चालीस सीट महागठबंधन की झोली में आएगा। पप्पू यादव हमारे गार्जियन हैं हम उनका सम्मान करते हैं अपनी पार्टी कांग्रेस में विलय किये हैं वो महागठबंधन के हिस्सा बन गये हैं। वो हमारे पक्ष में चुनाव प्रचार भी करेंगे। पूर्णिया की जनता को आश्वस्त किया कि लालू यादव का आशीर्वाद मिल गया है पूर्णिया से वो राजद की उम्मीदवार होगी। 3 अप्रैल को वो अपना नामांकन दाखिल करने जा रही है। 




पूर्णिया से चुनाव लड़ेगी बीमा भारती, राजद से मिल गया सिंबल, 3 अप्रैल को करेगी नॉमिनेशन, अब पप्पू यादव का क्या होगा?

पूर्णिया से चुनाव लड़ेगी बीमा भारती, राजद से मिल गया सिंबल, 3 अप्रैल को करेगी नॉमिनेशन, अब पप्पू यादव का क्या होगा?

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता