ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पिता के श्राद्धकर्म के बाद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए पप्पू यादव, एक-एक आदमी को बांटने लगे पैसे, पूरी-सब्जी की भी व्यवस्था की

DESK: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता के निधन पर 29 सितंबर रविवार को श्रद्धांजलि सभा सह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन स्थानीय रंगभूमि मैदान में किया गया

पिता के श्राद्धकर्म के बाद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए पप्पू यादव, एक-एक आदमी को बांटने लगे पैसे, पूरी-सब्जी की भी व्यवस्था की
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता के निधन पर 29 सितंबर रविवार को श्रद्धांजलि सभा सह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन स्थानीय रंगभूमि मैदान में किया गया था। जिसमें राज्यभर से आए लोगों ने उपस्थित होकर पप्पू यादव के पिता स्व. चंद्र नारायण प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पिता के श्राद्धकर्म के बाद पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बुलेट बाइक से ही निकल पड़े। 


बड़ी तबाही के बीच 500-500 रुपये की गड्डी लेकर पप्पू यादव दरभंगा के बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। जहां पप्पू यादव ने महिलाओं के बीच 500-500 रुपये का वितरण किया। बुलेट पर सवार पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ित एक-एक लोगों को पैसे देकर आर्थिक मदद की। पप्पू यादव के पैसे बांटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


वही दूसरा वीडियो भी सामने आया है जो सहरसा के मेहसी प्रखंड के बिरगांव की है। जहां पप्पू यादव कार से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे थे। पूर्णिया के सांसद को देखते ही लोग उनकी कार के पास आ गये। लोगों का भारी हुजूम उनकी कार के पास उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ को देखकर पप्पू यादव ने मदद के हाथ बढाए। बाढ़ से बेहाल लोगों के लिए कम्युनिटी किचेन शुरू करने के लिए पप्पू यादव ने 500 रूपये का गड्डी दिया। 


50 हजार रुपये देकर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए पूरी सब्जी की व्यवस्था करने को कहा। बाढ़ पीड़ितों की परेशानी सुनकर पप्पू यादव भावुक हो गये। उन्होंने नीतीश सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि बाढ़ पीड़ितों का हाल बुरा है। लोगों का कहना है कि सरकार की तरफ से किसी तरह की मदद नहीं की जा रही है। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा साफ नजर आ रहा था। पिता के श्राद्धकर्म के बाद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए पप्पू यादव, एक-एक आदमी को बांटने लगे पैसे, पूरी-सब्जी की भी व्यवस्था की

पिता के श्राद्धकर्म के बाद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए पप्पू यादव, एक-एक आदमी को बांटने लगे पैसे, पूरी-सब्जी की भी व्यवस्था की






टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें