ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

'पप्पू यादव बड़े भाई...', पूर्णिया सीट विवाद पर बोली बीमा भारती ... इस तरह का काम करना अच्छी बात नहीं

PURNIYA : बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत छिड़ गई है। इस सियासी जंग की वजह है पूर्णिया लोकसभा सीट। ऐसे तो ये सीट राजद के खाते में गई है और यहां से कैंडिडे

'पप्पू यादव बड़े भाई...',  पूर्णिया सीट विवाद पर बोली बीमा भारती ... इस तरह का काम करना अच्छी बात नहीं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत छिड़ गई है। इस सियासी जंग की वजह है पूर्णिया लोकसभा सीट। ऐसे तो ये सीट राजद के खाते में गई है और यहां से कैंडिडेट को सिंबल भी दे दिया गया है। लेकिन, इसके बाद भी यहां से कांग्रेस नेता पप्पू यादव अपना दावा ठोक रहे हैं और चुनाव मैदान में उतरने की भी बात कह रहे हैं। ऐसे में अब इस विवाद में बिमा भारती जिन्हें राजद ने सिंबल दिया है उनकी प्रतिक्रिया भी समाने आई है। 


जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुए पूर्णिया लोकसभा सीट की कैंडिडेट बीमा भारती ने कहा कि - पप्पू यादव बड़े भाई हैं उनसे आग्रह है। महागठबंधन का धर्म उनको निभाना चाहिए। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस राजद और वाम डाल सभी लोगों ने मिलकर हमारे नाम का समर्थन किया है। ऐसे में उनको भी हमारा समर्थन करना चाहिए।


इसके आगे बीमा भारती ने कहा कि -पप्पू यादव कांग्रेस में है कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। यह पूरे देश की लड़ाई है सिर्फ पूर्णिया की लड़ाई नहीं है। तो पूरे देश की लड़ाई में इस तरह की बातें करनी कहीं से अच्छी बात नहीं है। वह हमारे गार्जियन है और गार्जियन की तरह फर्ज निभाने की कोशिश करें यही हम उनसे निवेदन करेंगे।


उधर फ्रेंडली फाइट ने बिमा भारती ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा काम नहीं करेंगे और मुझे अपना समर्थन देंगे इसलिए इस बात पर मैं विचार ही नहीं कर रही कि वह चुनाव मैदान में मेरे खिलाफ उतरेंगे। हालांकि, पप्पू यादव ने साफ कर दिया है कि वह दुनिया छोड़ देंगे लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे। उनके कार्यालय के तरफ से नामांकन की तारीख भी जारी कर दी है।