ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

भारत रत्न के फैसले का पप्पू यादव ने किया स्वागत, कहा..चुनावी मौसम में वोट के लालच में केंद्र सरकार ने सही कदम उठाया

PURNEA: "प्रणाम पूर्णिया अभियान" के 17 वां दिन आज जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर प्रखंड के झुन्नी

भारत रत्न के फैसले का पप्पू यादव ने किया स्वागत, कहा..चुनावी मौसम में वोट के लालच में केंद्र सरकार ने सही कदम उठाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: "प्रणाम पूर्णिया अभियान" के 17 वां दिन आज जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर प्रखंड के झुन्नी चौक से अपनी यात्रा की शुरुआत की। इसके उपरांत यादव टोला के रास्ते डंगराहा चौक, गोंड़ा कामत, चनका, संतनगर, डमैली, सिंघिया बाजार, गाँधी चौक से ईदगाह तक गए। इस दौरान उन्होंने लोगों से आशीर्वाद लिया और कहा कि पूर्णिया की धरती से मेरा संबंध एक बेटे और खून का है, इसका फर्ज निभाने आया हूँ।


जाप सुप्रीमो ने जन संवाद के दौरान कहा कि प्रणाम पूर्णिया यात्रा के दौरान मैंने पूर्णिया लोकसभा के जनता की समस्याओं को करीब से देखा और उसके समाधान के लिए संकल्पित हूं। आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है? इसके लिए जिम्मेदार पटना और दिल्ली में बैठ कर हिंदू-मुसलमान और जाति-धर्म करने वाले लोग हैं। 


सदन से लेकर मीडिया के माध्यम द्वारा कभी ये आवाज ही नहीं उठाया कि उनके क्षेत्र में गरीबी कितनी है? शिक्षा कितनी है? पलायन कितना हो रहा है? स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है? आदमी की जिंदगी किस कठिनाई से गुजर रही है? जरा सोचिए, जो आपके लिए नहीं सोचते, आप उनकी बातों को क्यों सोचते हैं? जाप सुप्रीमो ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वे पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में रेलवे से एयरपोर्ट, शिक्षा से स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय से आर्थिक न्याय करेंगे।


इस दौरान जाप सुप्रीमो ने केंद्र सरकार पर कहा कि चुनावी मौसम में वोट के लालच में ही सही केंद्र सरकार ने एक सही कदम उठाया चौधरी चरण सिंह जी, एमएस स्वामीनाथन जी और पीवी नरसिम्हा राव जी को भारत रत्न देने का फ़ैसला किया है। इसका स्वागत है।


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता