ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सीएम भगवंत मान के घर में गुंजी किलकारी, तीसरी बार पिता बने पंजाब के मुख्यमंत्री

DESK: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियां आई हैं। भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। 50 साल की उम्र में सीएम मान तीसरी बार पिता बने हैं। बुध

सीएम भगवंत मान के घर में गुंजी किलकारी, तीसरी बार पिता बने पंजाब के मुख्यमंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियां आई हैं। भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। 50 साल की उम्र में सीएम मान तीसरी बार पिता बने हैं। बुधवार की देर रात सीएम की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम मान ने खुद बेटी के जन्म होने की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी है।


दरअसल, सात जुलाई 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 16 साल छोटी डॉ.गुरप्रीत कौर से शादी रचाई थी। इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेता और मंत्री शामिल हुए थे। सीएम मान की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से मुख्यमंत्री भगवंत मान को दो बच्चे हैं।


सीएम भगवंत मान की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी। साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। इसके बाद मान की पहली पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका शिफ्ट कर गई थीं। इसके बाद उन्होंने हरियाणा के पेहोवा की रहने वाली गुरप्रीत कौर से शादी रचाई थी। बेटी के जन्म के बाद सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, “भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं”। 


सीएम भगवंत मान के घर में गुंजी किलकारी, तीसरी बार पिता बने पंजाब के मुख्यमंत्री