ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

PU को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिया भरोसा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा मिले इसके लिए प्रयास करूंगा

PATNA : पटना विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी के सौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भरोसा दिया है कि वह पीयू को सेंट्रल यूनिवर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : पटना विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी के सौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भरोसा दिया है कि वह पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाए जाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उपराष्ट्रपति ने कहा है कि पटना विश्वविद्यालय का इतिहास गौरवशाली रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर वह गंभीरता पूर्वक पहल करेंगे। https://youtu.be/gJVa0l4sLNo उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि पटना यूनिवर्सिटी ने बिहार को एक से बढ़कर एक दिग्गज दिए हैं। राजनीति की मौजूदा धारा में कई राजनेता पटना विश्वविद्यालय से ही निकले हैं लिहाजा वह चाहेंगे कि पटना विश्वविद्यालय को हर संभव मदद मिले। उपराष्ट्रपति के संबोधन के दौरान जब छात्रों ने पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू करनी चाही तो वेंकैया नायडू ने उन्हें यह कहकर चुप करा दिया कि वह हर मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह दिल्ली जाने के बाद केंद्रीय मंत्री को बुलाकर पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की बाबत बातचीत कर सारी स्थिति की जानकारी लेंगे। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
8

रिपोर्टर

8

FirstBihar संवाददाता