ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

CM नीतीश ने किया पौधारोपण, पृथ्वी दिवस पर बिहार ने बनाया नया रिकॉर्ड

PATNA : पृथ्वी दिवस के मौके पर बिहार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बिहार सरकार ने पौधारोपण के मिशन 2.51 करोड़ का लक्ष्य हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पृथ्वी दिवस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : पृथ्वी दिवस के मौके पर बिहार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बिहार सरकार ने पौधारोपण के मिशन 2.51 करोड़ का लक्ष्य हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पृथ्वी दिवस के मौके पर पटना में पौधारोपण किया। वह पटना के आर ब्लॉक के पास आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ आज राज्य के सभी जनप्रतिनिधि भी पौधारोपण किया है। नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ साथ सभी विधायक विधान पार्षद जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत आने वाले प्रतिनिधि और जिलों के अधिकारी भी पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। राज्य के अलग अलग हिस्सों से यह खबरें आ रही हैं। इसके लिए सरकार ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर रखी थी। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत बिहार में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए इस मिशन को सरकार ने चुना था जिसके तहत राज्य में दो करोड़ 51 लाख पौधे लगाए जाने थे।

बिहार में मनरेगा के तहत पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य में एक करोड़ 17 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। राज्य के जिन जिलों ने पौधारोपण कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है उनमें पूर्णिया के अंदर 136 फ़ीसदी, कैमूर में 120, सहरसा में 108, सारण में 105, अरवल में 105, भागलपुर में 105, नालंदा में 101, किशनगंज में 101 फ़ीसदी पौधारोपण हुआ है। सीवान और वैशाली के साथ गया में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता