ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

प्रवासी मजदूरों पर गोवा के सीएम का बयान शर्मनाक, बोले तेजस्वी..भाजपा नेताओं को बिहारियों से इतनी नफरत क्यों है?

PATNA: गोवा में बढ़ रहे अपराधों को लेकर वहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अजीबो-गरीब बयान दिया कहा कि 90 फीसदी अपराध यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूर करते हैं। गोवा के मुख्यमं

प्रवासी मजदूरों पर गोवा के सीएम का बयान शर्मनाक, बोले तेजस्वी..भाजपा नेताओं को बिहारियों से इतनी नफरत क्यों है?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: गोवा में बढ़ रहे अपराधों को लेकर वहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अजीबो-गरीब बयान दिया कहा कि 90 फीसदी अपराध यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूर करते हैं। गोवा के मुख्यमंत्री के इस टिप्पणी के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिहार और बिहारियों का घोर अपमान हैं।


उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी के बाद अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शर्मनाक बयान देकर बिहार और बिहारियों का घोर अपमान किया है। भाजपा और भाजपाई नेताओं को बिहार और बिहारियों से नफरत क्यों है? केंद्र की बीजेपी सरकार बिहार के सभी हकों, वाजिब माँगों व अधिकारों को लेकर सदा नकारात्मक और उदासीन क्यों रहती है?'


गोवा के सीएम के इस बयान पर विभिन्न पार्टी के नेताओं ने भी पलटवार किया है। जेडीयू और पप्पू यादव की जाप पार्टी ने गोवा के मुख्यमंत्री के इस बयान को गलत बताया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कहना है कि भाजपा उत्तर भारतीयों की शुरू से ही विरोधी रही है। जहां भी भाजपा की सरकार है वहां बिहार के मजदूरों को हीन दृष्टि से देखा जाता है। प्रवासी मजदूरों का हर तरह से बीजपी प्रदेशों में शोषण होता है। 


वही जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा है कि भाजपा की खून में है बिहारियों का गाली देना। गोवा के सीएम को एक आग्रह करेंगे कि यदि आपसे बोलने में भूल हो गयी है तो विनम्रता से आप क्षमा मांग लीजिए। बिहार के लोगों के प्रति बीजेपी के नेताओं में जो मानसिकता है वो इस बयान से साफ झलक रहा है। भाजपा बिहारी से नफरत करता है। भाजपा एक रूपया नहीं देती है। 1 लाख 68 हजार बिहार के लोग बाहर जाते हैं पूरे भारत का निर्माण करते हैं, रोड बनाते हैं रेल बनाते हैं। अपनी मेहनत से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, मरने और गाली सुनने के लिए मजदूर नहीं है। मर जाते हैं तो कोई पूछता तक नहीं है इसलिए हम कहेंगे कि गोवा के सीएम मजदूरों से क्षमा मांगे।