ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश पर PK ने बोला हमला, कोरोना की चिंता छोड़ चुनाव की कर रहे चर्चा

PATNA: प्रशांत किशोर ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. प्रशांत ने कहा कि बिहार में कोरोना के 6 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं. इसके बाद भी नीतीश कुमार सिर्फ चुनाव

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: प्रशांत किशोर ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. प्रशांत ने कहा कि बिहार में कोरोना के 6 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं. इसके बाद भी नीतीश कुमार सिर्फ चुनाव की चर्चा कर रहे हैं. 

खुद बार नहीं निकले सीएम

प्रशांत किशोर ने कहा कि देश में सबसे कम टेस्टिंग बिहार में हुई है. 7-9 प्रतिशत पॉज़िटिव केस दर और 6 हज़ार से ज़्यादा केस के बावजूद बिहार में करोना के बजाय चुनावों की चर्चा है. तीन महीनों से कोरोना के डर से अपने आवास से ना निकलने वाले नीतीश कुमार समझते हैं कि लोगों के घरों से निकलकर चुनाव में भाग लेने में कोई ख़तरा नहीं है. 


विपक्ष का हमला झेल रहे नीतीश

प्रशांत किशोर के अलावे बिहार के विपक्षी दलों ने भी यही बार-बार मुद्दा उठाकर सीएम नीतीश कुमार को घेर रहा है कि लॉकडाउन के बाद आजतक नीतीश कुमार क्यों नहीं आवास से बाहर निकल रहे हैं. लालू परिवार नीतीश को बार-बार बाहर निकलने की चुनौती दे रहा है. लालू यादव भी कई बार कह चुके हैं कि नीतीश कोरोना से डर गए है और आलीशान बंगला से निकला नहीं चाहते हैं. अगर उनको बिहार की जनता की चिंता रहती है तो वह बाहर जरूर निकलते.