ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

प्रशांत किशोर का 'बात बिहार की' अभियान शुरू, ढाई लाख सदस्यों के साथ हुई ओपनिंग

PATNA : प्रशांत किशोर के तरफ से 'बात बिहार की' अभियान की शुरुआत कर दी गई है. प्रशांत किशोर के साथ जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या फिलहाल 264000 से ऊपर है. लगभग ढाई लाख

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : प्रशांत किशोर के तरफ से 'बात बिहार की' अभियान की शुरुआत कर दी गई है. प्रशांत  किशोर के साथ जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या फिलहाल 264000 से ऊपर है. लगभग ढाई लाख से ऊपर सदस्यों की ओपनिंग के साथ प्रशांत किशोर का यह कार्यक्रम लॉन्च हो गया है. प्रशांत किशोर से जुड़ने के लिए जिस वेबसाइट को शुरू किया गया है वह 11:00 बजे से एक्टिव हो चुका है.

यहां देखें पूरा लिस्ट

प्रशांत किशोर के 'बात बिहार  की ' अभियान से जुड़ने के लिए कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर 6900 869 008 पर मिस कॉल देकर इसमें शामिल हो सकता है। इसके अलावा www.baatbiharki.in पर जाकर भी पीके से जुड़ने की चाहत रखने वाले लोग खुद को रजिस्टर कर सकते हैं.

कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे
प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया है कि फिलहाल वह कोई राजनीतिक पार्टी बनाने नहीं जा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह अपने साथ बिहार के युवाओं को जोड़ना चाहते हैं। भविष्य में बिहार के विकास के लिए एक कैसे काम किया जाए इसके लिए वह काम करेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के विकास के लिए जो भी करना होगा मैं करने को तैयार हूं, चाहे इसमें जितना भी वक्त लगे। प्रशांत किशोर ने जून महीने तक एक करोड़ एक्टिव मेंबर अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है.