ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

‘मुख्यमंत्री JDU-BJP नहीं बल्कि दो नेता तय करेंगे’, प्रशांत किशोर का दावा; कहा- नीतीश में फैसला लेने की क्षमता नहीं

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने बिहार में सीएम चयन और जदयू-भाजपा राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि निर्णय भाजपा के शीर्ष नेता करेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश की भूमिका सीमित हो गई है और अब वह कोई भी फैसला लेने की स्थिति में नहीं हैं.

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह निर्णय जदयू नहीं बल्कि भाजपा के दो नेता करेंगे।


प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि भाजपा अक्सर ऐसे चेहरे को सामने लाती है जो बाद में “रबर स्टांप” की तरह काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में भी संभवतः यही रणनीति अपनाई जाएगी और किसी चर्चित चेहरे को मौका नहीं मिलेगा।


सहरसा में मीडिया से बातचीत के दौरान पीके ने कहा कि जदयू की ओर से केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही महत्वपूर्ण निर्णयों में भूमिका निभा सकते थे, लेकिन अब उनकी वह क्षमता नहीं रही। उन्होंने दावा किया कि अगर ऐसा न होता तो वे मुख्यमंत्री पद से हटते ही नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि जदयू में अब कोई भी नेता भाजपा नेतृत्व से मजबूती से अपनी बात रखने की स्थिति में नहीं है।


वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा उन मतदाताओं पर काम कर रही है जो पहले वामपंथियों के समर्थक थे और विभाजन के समय आए लोग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वाम सरकार के बाद ममता बनर्जी की सरकार ने उन्हें कई सरकारी सुविधाओं से वंचित किया, जिसे भाजपा अब दोबारा देने का वादा कर रही है।


उन्होंने आगे कहा कि सीएए और एनआरसी को लेकर भले ही देशभर में विवाद हुआ हो, लेकिन केंद्र सरकार का फोकस बंगाल के करीब सवा लाख वोटरों पर रहा है। पीके ने यह भी कहा कि राज्य में लगभग सवा करोड़ मुस्लिम मतदाता ममता बनर्जी के समर्थन में हैं। ऐसे में अंतिम परिणाम का निर्धारण अन्य मतदाताओं के रुझान पर निर्भर करेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता