ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

‘बिहार के हर ब्लॉक में बनेंगे मॉडल स्कूल’, सीएम सम्राट का बड़ा एलान; क्राइम-करप्शन पर दिया सख्त मैसेज

Bihar Politics: बिहार में हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल खोलने की घोषणा की गई है। सीएम सम्राट चौधरी ने शिक्षा, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए कई अहम फैसलों और योजनाओं की जानकारी दी।

Bihar Politics
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में शिक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे, जहां शिक्षा का स्तर इतना बेहतर होगा कि निजी और कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी वहां दाखिला लेना चाहेंगे।


सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार की विरासत और ग्रामीण विकास को समझने के लिए हर अधिकारी महीने में दो दिन गांवों में जरूर समय बिताए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अपराध को जाति से जोड़कर देखते हैं, जबकि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने के लिए जातिवाद से बाहर निकलना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अपराधी चाहे किसी भी जाति का हो, पुलिस 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करेगी, और भ्रष्टाचार करने वालों को सीधे बेउर जेल भेजा जाएगा।


सीएम ने कहा कि बिहार जैसे बड़े राज्य को समृद्ध और विकसित बनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने उद्योग जगत से जुड़े लोगों से राज्य के विकास में आगे आने की अपील की और लोगों से भावनात्मक रूप से बिहार के विकास से जुड़ने को कहा।


यह बयान उन्होंने बिहार विधान परिषद में आयोजित वीर सावरकर की 143वीं जयंती समारोह के दौरान दिया, जहां वीर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने राष्ट्रवाद को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई और उनके आदर्शों को बिहार में अपनाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कमजोर किया गया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता