ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: दिल्ली समेत 4 राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, जानिए.. किसे मिली कहां की कमान?

BJP State President: बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी गई है।

BJP State President
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BJP State President: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नई नेतृत्व टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। इस बदलाव को आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।


दिल्ली बीजेपी की कमान अब केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है। वह मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे। हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं और केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


हर्ष मल्होत्रा दिल्ली की राजनीति में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे हैं। पंजाबी समाज से आने वाले हर्ष की दिल्ली में पंजाबी और बनिया समुदाय के बीच मजबूत पकड़ मानी जाती है।


उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से पहली बार जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने उन्हें पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर की जगह टिकट दिया था। चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार मोनू को हराया था। इससे पहले वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के मेयर भी रह चुके हैं। वर्ष 2012 में वह दिल्ली के वेलकम वार्ड से पहली बार पार्षद चुने गए थे और 2015-16 में मेयर बने।


वहीं, पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी पंजाब में चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए संगठन को नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ाना चाहती है।


इसके अलावा, अर्चना गुप्ता को हरियाणा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं त्रिपुरा में भी पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर संगठनात्मक बदलाव का संकेत दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: दिल्ली समेत 4 राज्यों… | FirstBihar