ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

प्राइवेट हॉस्पिटल को सील नहीं किया जाय, मरीजों में जा रहा गलत संदेश

PATNA: कोरोना वैश्विक महामारी के समय प्राइवेट अस्पतालों को सील नहीं किया जाय. प्राइवेट डॉक्टर एंड हॉस्पिटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया हैं. साथ ही मांग किया कि प्राइवेट

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कोरोना वैश्विक महामारी के समय प्राइवेट अस्पतालों को सील नहीं किया जाय. प्राइवेट डॉक्टर एंड हॉस्पिटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया हैं. साथ ही मांग किया कि प्राइवेट अस्पताल के साथ दोहरा मानदंड न अपनाया जाए.

इसको लेकर प्राइवेट डॉक्टर एंड हॉस्पिटल एसोसिएशन प्रेसिडेंट डॉ. सुनील कुमार सिंह और सचिव डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि हमने सरकार को बताया कि मरीजों की कोरोना जांच पॉजिटिव आने पर प्राइवेट अस्पताल को सील कर दिया जाता है ताकि कोरोना का फैलाव न हो. लेकिन सरकारी हॉस्पिटल में ऐसी स्थिति आने पर उन्हें सील नहीं किया जाता है. यह दोहरा मानदंड प्राइवेट हॉस्पिटल एवं वहां जाने वाले मरीजों के अदंर भय एवं आशंका का संचार कर रहा है.


प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टर एवं अन्य चिकित्साकर्मी अपमानित महसूस कर रहे हैं. सील करने जैसा शब्द से यह प्रतीत होता है कि हॉस्पिटल के अंदर गलत काम हो रहा है. प्राइवेट हॉस्पिटल सरकार के द्वारा जारी किए गए कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने को तैयार हैं.