ब्रेकिंग
Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नीतीश, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली मुलाकात

DELHI: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज पहली मुलाकात हुई। पीएम मोदी से मिलने के लिए सीएम नीतीश बुधवार को दिल्ली पहुंच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नीतीश, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज पहली मुलाकात हुई। पीएम मोदी से मिलने के लिए सीएम नीतीश बुधवार को दिल्ली पहुंचे थे। जहां करीब दस मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को गुलदस्ता भेट की। पीएम मोदी ने बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने पर नीतीश को बधाई दी। वही सीएम नीतीश ने भी उन्हें आभार प्रकट किया। 


बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। ऐसी संभावना जतायी जा रही है आगामी लोकसभा चुनाव और कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस दौरान  दिल्ली में जेडीयू के नेताओं से भी मुख्यमंत्री मिलेंगे।


बता दें कि महागठबंधन से अलग होकर नीतीश ने बीजेपी से हाथ मिला लिया था। बीजेपी के साथ नीतीश के आते ही बिहार में सियासी भूचाल आ गया। जिसके बाद बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने और बीजेपी से दो डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी बनाये गये। हालांकि एनडीए की नई सरकार का बहुमत परीक्षण अभी बाकी है। 


12 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और उसी दिन एनडीए की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट भी होगा। बिहार की राजनीति के लिए 12 फरवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण होगा। इस दिन सरकार अपना बहुमत पेश करेगी। हालांकि आरजेडी की तरफ से दावा किया जा रहा है खेला अभी बाकी है। 


फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। इससे पहले जी 20 सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति भवन के डिनर में पीएम मोदी और सीएम नीतीश की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के पांच महीने बीत गये हैं। आज दिल्ली में फिर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नीतीश, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली मुलाकात