ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली आज, निशाने पर होंगे कांग्रेस और विपक्षी दल

DESK: लोकसभा चुनाव में चार सौ पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन में कई सभाएं कर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली आज, निशाने पर होंगे कांग्रेस और विपक्षी दल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: लोकसभा चुनाव में चार सौ पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन में कई सभाएं कर रहे हैं। मंगलवार 23 अप्रैल को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे।


पीएम मोदी मंगलवार को दोपहर एक बजे सक्ती के जेठा मैदान में विजय शंखनाद सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। तीन डोम पंडाल और एक विशाल मंच तैयार किया गया है। जेठा मैदान को भव्य रूप से सजाया गया है। एसपी कार्यालय के समीप तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। पंडाल के पास भी एक हेलीपैड बनाया गया है जबकि एक हेलीपेड पहले से ही बना हुआ है। ऐसे में कुल पांच हेलीपेड बनाए गए हैं।


इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। तीन डोम पंडाल में करीब 80 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर 12 विधानसभा का कलस्टर बनाया गया है। सभी 12 विधानसभा से 10-10 कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है।