ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह का ऑडियो वायरल: रूड़ी के जिंदाबाद के नारे लगवा देना, धीरे से बता देना कि अखिलेश बाबू बोले हैं

PATNA: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है. अपनी पार्टी के नेता से बात करते हुए अखिलेश सिंह कह रहे हैं कि बीजेपी के नेता राजीव प्रताप रूडी ज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह का ऑडियो वायरल: रूड़ी के जिंदाबाद के नारे लगवा देना, धीरे से बता देना कि अखिलेश बाबू बोले हैं
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है. अपनी पार्टी के नेता से बात करते हुए अखिलेश सिंह कह रहे हैं कि बीजेपी के नेता राजीव प्रताप रूडी जहानाबाद जा रहे हैं. उनके समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगवा देना. बाद में कान में जाकर कह देना कि अखिलेश बाबू भेजे हैं. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.


अखिलेश सिंह का वायरल ऑडियो

इस वायरल ऑडियो में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जहानाबाद जिले के एक कांग्रेस नेता से बात कर सुने जा रहे हैं. इस ऑडियो क्लीप की शुरूआत में अखिलेश प्रसाद सिंह अपनी पार्टी के नेता से पूछ रहे हैं-क्या करना है जहानाबाद का. जवाब मिलता है-जी, हम तो आपकी सेवा में हैं. जो आदेश होगा आपका. उसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपनी पार्टी के नेता को समझा रहे हैं कि वह जहानाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की लड़ाई में न पडे. वे उसे चुनाव लड़वा देंगे. लेकिन उधर से बात कर रहा कांग्रेस नेता कह रहा है कि उसे जिलाध्यक्ष ही बनना है, चुनाव नहीं लड़ना है. कुछ देर तक यही बात चलती रहती है. 


वायरल ऑडियो में अखिलेश सिंह उसे समझाते सुने जा रहे हैं कि फिलहाल प्रदेश कमेटी में महासचिव बना दे रहे हैं, 6-8 महीने बाद जिलाध्यक्ष बना देंगे. अभी छोड़ दो. उधर से बात कर रहा कांग्रेस नेता बता रहा है कि कुछ लोग बबाल करने में लगे हैं. इस्तीफा देंगे. अखिलेश कह रहे हैं-दे दे. हम यही चाहते हैं कि निकल जाये. वही 6 महीना निकालना चाहते हैं. जिसको-जिसको इस्तीफा देने है भाग जाये. सब हमको मालूम है बात. 


रूडी जिंदाबाद के नारे लगवा देना

इस वायरल ऑडियो का सबसे दिलचस्प पार्ट आखिर में आता है. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह अपनी पार्टी के नेता को कहते सुने जा रहे हैं-“आज जा रहा होगा रूडी. टाउन हॉल में उसका प्रोग्राम है, समझे. अइसही 10-20 गो आदमी ले के... ब्रह्मर्षि समाज जिन्दाबाद, रूडी जी जिन्दाबाद. माने कोई कांग्रेस के बैनर से नहीं. टाउन हौलवा के पास खड़ा होके. तुम उसको धीरे से बोल देना कि अखिलेश बाबू बोले हैं.”


फर्स्ट बिहार ने पड़ताल की तो पता चला कि भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने विजन बिहार, एजेंडा-2025 कार्यक्रम शुरू किया था. इसके तहत वे जिलों में कार्यक्रम कर रहे थे. पिछले 24 दिसंबर को उन्होंने जहानाबाद टाउन हॉल में मीटिंग को संबोधित किया था. संभवतः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अपने नेता से बातचीत उसी दिन की है.


फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. हमने इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह का पक्ष जानने के लिए कई दफे उनके मोबाइल पर फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया.