ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आर्टिकल 370 हटाने की सिफारिश पर सियासत में उबाल, बिहार में बीजेपी के विरोधियों का छूटा पसीना

PATNA : जम्मू कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार के बड़े फैसले के बाद बिहार की सियासत में उबाल आ गया है। बीजेपी के विरोधियों को यह समझ में नहीं आ रहा कि वह आखिर मोदी सरकार के फैसले का विरोध

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : जम्मू कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार के बड़े फैसले के बाद बिहार की सियासत में उबाल आ गया है। बीजेपी के विरोधियों को यह समझ में नहीं आ रहा कि वह आखिर मोदी सरकार के फैसले का विरोध करे तो कैसे। विपक्षी दल आरजेडी, कांग्रेस और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अलावे जेडीयू भी मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ खड़ी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आर्टिकल 370 और कश्मीर को लेकर मोदी सरकार के फैसले को तुगलकी फरमान बताते हुए विरोध किया है। मांझी ने कहा है कि आजाद भारत के लिए आज का दिन काला दिन है और केंद्र सरकार देश की एकता और अखंडता से खेल रही है। आरजेडी के विधायक और प्रवक्ता भाई बिरेंद्र ने कहा है कि केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 को लेकर अपने फैसले से कश्मीर में अराजकता की स्थिति ला दी है। कश्मीर में हालात आपातकाल जैसे हो गए हैं। उधर RJD के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी आर्टिकल 370 को हटाने के एलान  पर भड़क गए। उन्होंने इसे कश्मीर की जनता के साथ धोखा बताया है।
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता