ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

पुलिस-मीडिया के सामने अतीक-अशरफ की हत्या पर राजनीति तेज, नीतीश पर बरसे सम्राट..कहा-बिहार पुलिस को चुड़ी ना पहनाएं

PATNA: उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी। दोनों की हत्या मीडिया और पुलिस के सामने किये जाने को लेकर राजनीति तेज हो ग

पुलिस-मीडिया के सामने अतीक-अशरफ की हत्या पर राजनीति तेज, नीतीश पर बरसे सम्राट..कहा-बिहार पुलिस को चुड़ी ना पहनाएं
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी। दोनों की हत्या मीडिया और पुलिस के सामने किये जाने को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। इस वारदात को लेकर विपक्ष यूपी सरकार पर हमलावर है और योगी सरकार को घेरने में लगी है। 


इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। वही बिहार में भी इस घटना को लेकर सिरायत गर्म गयी है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस घटना क लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार पुलिस को चुड़ी ना पहनाएं।  


पटना से समस्तीपुर जाने के दौरान हाजीपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार पुलिस को भी खुली छूट दी जानी चाहिए। पुलिस को चुड़ी पहनाने का काम नहीं करना चाहिए। पुलिस को छूट देंगे तब ही कानून का राज स्थापित हो सकेगा।  


बता दें कि बाहुबली अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में काल्विन अस्पताल के पास शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद अब यूपी पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, माफिया अतीक और उसके भाई को गोली मारने वाले तीनों हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों को थाने ले जाया गया है। इस बीच एक सिपाही भी घायल हो गया। घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, गिरफ्तार किए गए तीनों हमलावरों के नाम भी सामने आ गए हैं। अतीक अहमद पर गोली चलाने वाले हमलावरों में अरुण मौर्या, नवीन तिवारी और सोनू का नाम शामिल है। 


बताया जा रहा है कि, अज्ञात वाहनों से आए हमलावर इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही बाहुबली की हत्या के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पुलिस के साथ आरएएफ को भी बुला लिया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। शहर में दंगे की स्थिति पनप रही है।


बता दें कि अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए लाया गया था। यही पर पत्रकार बनकर तीन हमलावर पहुंचे। अन्य पत्रकार जब अतीक से बात करने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान एक हमलावर ने सबसे पहले अतीक की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता अशरफ को भी गोली मार दी गई। अशरफ को आगे और पीछे दोनों तरफ से हमला किया गया। इस दौरान अतीक और अशरफ की मौके पर ही मौत हो गयी। 

टैग्स