ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

PM Narendra Modi Bihar Visit: ‘पहलगाम में हमला करने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी’ बिहार की धरती से पीएम मोदी ने पाक को दे दिया बड़ा मैसेज

PM Narendra Modi Bihar Visit: पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुष्साहस किया है.

PM Narendra Modi Bihar Visit
पीएम मोदी ने दी सख्त चेतावनी
© social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PM Narendra Modi Bihar Visit: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर मधुबनी पहुंचे हैं। मधुबनी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए इस हमले के जिम्मेवार पाकिस्तान को बड़ा मैसेज दे दिया। पीएम मोदी ने कहा कि इस हमले को अंजाम देने वाले और इसकी साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आंतिकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है उससे पूरा देश व्यथित है। कोटि-कोटि देशवासी दुखी हैं। सभी पीड़ित परिवारों के इस दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जिन लोगों का अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों सके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है। इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई औऱ किसी ने अपना जीवन साथी खोया है।


उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों की गोली से मौत के शिकार हुए लोगों में कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड बोलता था, कोई मराठी था, कोई गुजराती था तो कोई बिहार का लाल था। आज उन सभी लोगों की मृत्यु पर कारगिल से लेकर कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है। यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुष्साहस किया है।


प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं बहुत स्पष्ट शब्दो में कहना चाहता हूं जिन्होंने यह हमला किया है उन आतंकियों को और इस हमला की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। देश के 140 करोड़ भारतीयों की ईच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की धरती से पूरे विश्व को आगाह करना चाहता हूं कि भारत आतंकियों की पहचान कर उन्हें पकड़कर सजा देने का काम करेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता