ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

पीएम मोदी पर टिपण्णी करना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिपण्णी करना कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को भारी पड़ गया। पटेरिया को मध्यप्रदेश के दमोह के हट्टा से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तार

पीएम मोदी पर टिपण्णी करना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिपण्णी करना कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को भारी पड़ गया। पटेरिया को मध्यप्रदेश के दमोह के हट्टा से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी आज यानी मंगलवार की सुबह 5.30 बजे हुई है। दरअसल, राजा पटेरिया का 'पीएम मोदी की हत्या' की टिपण्णी वाला वीडियो सामने आया था, जिसके बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया था। सफाई में उन्होंने कहा था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ। उन्होंने ये भी कहा था कि ये फ्लो में हो गया। 



आपको बता दें, राजा पटेरिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। 



वीडियो सामने आने के बाद राजा पटेरिया ने कहा कि मेरे कहने का मतलब ये था कि अगले चुनाव में बीजेपी को हराने है। उन्होंने कहा, यह फ्लो में हुआ, लेकिन जिस व्यक्ति ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया, उसने बस यही हिस्सा उठाया है। राजा ने कहा कि ये वीडियो एडिट किया गया है। मेरा वो मतलब नहीं था। 

टैग्स