ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

PM Modi Man ki Baat: ‘मन की बात’ में छठ पूजा को लेकर पीएम मोदी ने कह दी बड़ी बात, जानिए.. महापर्व पर क्या बोले प्रधानमंत्री?

PM Modi Man ki Baat: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने दुर्गा पूजा, छठ पर्व और नारीशक्ति की प्रशंसा की, छठ को यूनेस्को में शामिल कराने के प्रयास की जानकारी दी।

PM Modi Man ki Baat
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PM Modi Man ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 28 सितंबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड के माध्यम से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नवरात्रि, दुर्गा पूजा, छठ महापर्व और नारीशक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने नवरात्रि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समय शक्ति की उपासना का है। हम नारीशक्ति का उत्सव मनाते हैं। बिजनेस से लेकर स्पोर्ट्स और एजुकेशन से लेकर साइंस तक देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।


इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के प्रयासों से कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने सांस्कृतिक आयोजनों को वैश्विक मान्यता देंगे, तो दुनिया भी इनके बारे में जानने, समझने और उनमें भाग लेने के लिए आगे आएगी।


इसके साथ ही पीएम मोदी ने महापर्व छठ का भी विशेष रूप से ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार छठ पूजा को भी यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है। जब यह त्योहार यूनेस्को की सूची में शामिल होगा, तब इसकी भव्यता और दिव्यता को दुनिया भर के लोग अनुभव कर पाएंगे।


उन्होंने छठ पूजा की महिमा बताते हुए कहा कि यह त्योहार न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है, बल्कि इसकी भव्यता अब वैश्विक स्तर पर भी दिखाई दे रही है। यह सूर्य देव को समर्पित पर्व दिवाली के बाद मनाया जाता है, जिसमें डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। बता दें कि यह ‘मन की बात’ एपिसोड देश में 22 सितंबर से लागू हुए नए जीएसटी टैक्स स्लैब के बाद पहला कार्यक्रम था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता