ब्रेकिंग
पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल

जो खुद अंग्रेजों का तलवा चाटते थे, आज बहुत बड़े देशभक्त हो गए हैं? पीएम मोदी के बयान पर रोहिणी के विवादित बोल

PATNA: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 18 साल पुराने भाषण का जिक्र कर पीएम मोदी ने देश में सियासी भूचाल ला दिया। राजस्थान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्

जो खुद अंग्रेजों का तलवा चाटते थे, आज बहुत बड़े देशभक्त हो गए हैं? पीएम मोदी के बयान पर रोहिणी के विवादित बोल
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 18 साल पुराने भाषण का जिक्र कर पीएम मोदी ने देश में सियासी भूचाल ला दिया। राजस्थान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर सवाल उठाया और कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने कभी हिंदुओं की संपत्ति छीनकर मुसलमानों को बांटने की वकालत की थी। पीएम मोदी के इस बयान पर बोलते हुए लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने विवादित बयान दे दिया है।


लालू प्रसाद की बेटी और सारण ससदीय सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार रोहिणी आचार्या ने कहा कि दिन पर दिन राजनीति का स्तर गिरता जा रहा है। इन लोगों को मुंह खुल गया है। ये लोग महिला विरोधी हैं, इनको तो जनता जवाब देगी। शुरू से ही ये लोग मुसलमानों को टारगेट करते आ रहे हैं। हमारे लिए तो सभी एक समान हैं। मुसलमानों ने आजादी की लड़ाई साथ मिलकर लड़ी है, ये लोग क्या बात करेंगे। ये लोग क्या बोलेंगे, जो खुद अंग्रेजों का तलवा चाटते थे आज वे बहुत बड़े देशभक्त हो गए हैं। अब ये लोग सर्टिफिकेट देंगे कि कौन देशभक्त है।


वहीं बीजेपी द्वारा आरजेडी के घोषणा पत्र पर सवाल उठाने और यह कहने पर कि तेजस्वी यादव क्षेत्रीय पार्टी नेता हैं और लोकसभा में जिसका एक भी सांसद नहीं है वह नौकरी देने की बात कर रहा है, इसपर रोहिणी ने कहा कि इन लोगों को तो शर्म आनी चाहिए कि क्षेत्रीय पार्टी के नेता ने 17 महीने में पांच लाख रोजगार बांट दिया। पिछले चुनाव में जो घोषणा किया उसे सरकार में आने के बाद पूरा करने का काम किया, तो ऐसे में इन लोगों को तो शर्म आना चाहिए। इन लोगों ने तो जो वादा किया उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया।


बता दें कि रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के 2006 के भाषण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसी ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब यह है कि ये संपत्ति जमा कर के उन लोगों को बांटेंगे जिनके ज्यादा बच्चे हैं। ये आपकी संपत्ति को घुसपैठियों को बांटेंगे। क्या आपके मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा। क्या आपको ऐसा मंजूर है ?


पीएम मोदी ने कहा था कि यह कांग्रेस का घोषणा-पत्र कह रहा है कि वे माताओं और बहनों के गोल्ड का हिसाब करेंगे। उसकी जानकारी लेंगे और फिर उस संपत्ति को बांट देंगे। यह संपत्ति उनको बांटेंगे जिनको मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकारी मुसलमानों का है। माताओं और बहनों यह अर्बन नक्सल की सोच आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देगी। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब वामपंथियों के चंगुल में फंस गई है। कांग्रेस का घोषणा-पत्र चिंताजनक और गंभीर है।