ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

PM मोदी कर रहे मन की बात, कोरोना से संघर्ष की कहानी बता रहे

DELHI: लॉकडाउन खत्म होने के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से मन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: लॉकडाउन खत्म होने के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से मन की बात कार्यक्रम में उन कहानियों की चर्चा की है जिन्होंने कोरोना काल में अपने संघर्ष से मिसाल पेश की.

 पीएम ने कहा कि देश में सबके सामूहिक प्रयासों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई बहुत मजबूती से लड़ी जा रही है. हमारी जनसंख्या ज़्यादातर देशों से कई गुना ज्यादा है, फिर भी हमारे देश में कोरोना उतनी तेजी से नहीं फ़ैल सका, जितना दुनिया के अन्य देशों में फैला.

पीएम ने कहा कि सबके सामूहिक प्रयासों से देश में कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई बहुत मज़बूती से लड़ी जा रही है. जब हम दुनिया की तरफ देखते हैं तो हमें अनुभव होता है कि वास्तव में भारतवासियों की उपलब्धि कितनी बड़ी है. तमाम सावधानियों के साथ, हवाई जहाज उड़ने लगे हैं, धीरे-धीरे उद्योग भी चलना शुरू हुआ है, यानी, अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है, खुल गया है। ऐसे में, हमें और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है


पीएम ने कहा कि तमाम सावधानियों के साथ स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं, हवाई जहाज उड़ने लगे हैं, धीरे-धीरे उद्योग भी चलना शुरू हुआ है, ऐसे में हमें और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है, दो गज की दूरी का नियम हो, मुँह पर मास्क लगाने की बात हो, ये सारी बातों का पालन करें.

कोरोना के प्रभाव से हमारी मन की बात भी अछूती नहीं रही। पिछली मन की बात की समय पैसेंजर ट्रेन, बसें, हवाई सेवा बंद थी. इस बार काफी कुछ खुल चुका है. देशवासियों की संकल्पशक्ति के साथ एक और शक्ति इस लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताकत है और वो है- देशवासियों की सेवाशक्ति।'