ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

पीएम मोदी के रोड शो पर तेजस्वी के बयान पर बोले गिरिराज, गलथेथरी ना करें तेजस्वी यादव

DESK: 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आ रहे हैं। पटना में पीएम मोदी रोड शो करेंगे। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी पटना में रोड शो

पीएम मोदी के रोड शो पर तेजस्वी के बयान पर बोले गिरिराज, गलथेथरी ना करें तेजस्वी यादव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आ रहे हैं। पटना में पीएम मोदी रोड शो करेंगे। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी पटना में रोड शो करेंगे और हम जॉब शो करेंगे। 


तेजस्वी के इस बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी गलथेथरी ना करें। जो कभी कहते थे कि बक्सा से जिन निकलता है। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि गरीबों का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी के साथ हैं और यह 04 जून को सबको पता चल जाएगा।


वही नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में घिरे राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने सैम के इस्तीफे को मंजूर भी कर लिया है। कांग्रेस लीडर जयराम रमेश ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। सैम पित्रोदा के इस्तीफे पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि देश और मोदी जी को अपमानित करना कांग्रेस की सोची समझी रणनीति है।


सैम पित्रोदा ने देश के साथ-साथ मोदी जी को भी अपमानित करने का काम किया। जब देश की जनता इसे लेकर आक्रोशित हुई तब आनन-फानन में उन्हें अपना इस्तीफा देना पड़ गया। गिरिराज सिंह ने इसे लेकर राहुल और सोनिया गांधी को माफी मांगने को कहा है।


दरअसल, बुधवार को सैम पित्रोदा का एक बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने पूर्वी भारतीयों को चाइनीज और दक्षिण भारतीय लोगों को अफ्रीकन जैसे दिखने की बात कही थी। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सैम के नस्लीय टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई।


सैम पित्रोदा का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा कर लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में भारत की विविधता को दर्शाने के लिए जो तुलना की है, वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह से अलग करती है।


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि “श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है”।


वही राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी पटना में रोड शो करेंगे और हम जॉब शो करेंगे। तेजस्वी के इस बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी गलथेथरी ना करें। जो कभी कहते थे कि बक्सा से जिन निकलता है। गरीबों का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी के साथ हैं और यह 04 जून को सबको पता चलेगा।

टैग्स