ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड कल, ऋतुराज सिन्हा ने युवाओं से की ये अपील

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और मन की बात के पांच राज्यों के प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने कल यानी 30 अप्रैल को होने वाले 100वें मन की बात को सुनने का आह्वान देशवासियों से किय

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड कल, ऋतुराज सिन्हा ने युवाओं से की ये अपील
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और मन की बात के पांच राज्यों के प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने कल यानी  30 अप्रैल को होने वाले 100वें मन की बात को सुनने का आह्वान देशवासियों से किया है। उन्होंने विशेष रूप से बिहार के युवाओं से आह्वान किया है कि वे मन की बात कार्यक्रम को जरूर सुनें क्योंकि मन की बात के प्रसारण से देशवासियों में एक सकारात्मक उर्जा का संचार होता है, विशेषकर युवाओं को इससे प्रेरणा मिलती है। युवाओं को उचित मार्गदर्शन से लेकर उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में मनाये जाने वाले पर्व त्यौहार, स्थानीय महापुरुषों और अन्य विशेष उपलब्धियों के बारे में जानने का अवसर मिलता है।


3 अक्टूबर 2014 , विजयादशमी के दिन को प्रसारित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम इस बार इसलिए विशेष है कि 30 अप्रैल 2023 को अपने 100वें एपिसोड तक पहुंच रहा है। ऋतुराज सिन्हा मन की बात के 100वे एपिसोड को पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के फतुआ विधानसभा के कटैया घाट, बूथ संख्या 257 में स्थानीय नागरिकों और नाविकों के साथ सुनेंगे। उन्होंने प्रभारी होने के नाते विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मन की बात हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाला एक मासिक संबोधन है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से संवाद करते हैं।


उन्होंने कहा कि मन की बात की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 27 जनवरी 2015 को प्रसारित हुए कार्यक्रम में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाग लिया था और लोगों की चिट्ठियों के उत्तर दिए थे। प्रधानमंत्री मन की बात के हर प्रसारण में भारत के सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, लोक संस्कृति, देशके नागरिकों के द्वारा की जाने वाली उपलब्धियों के बारे में बताते हैं। उन्होंने सभी देशवासियों और खासतौर पर सभी बिहारवासियों से 100वें मन की बात को अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों, पड़ोसियों के साथ सुनने और दूसरे सभी लोगों को भी प्रेरित करने की अपील की है। 

टैग्स