ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

PM मोदी के खिलाफ ये नेता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस ने जारी की कैंडिडेट की लिस्ट

DESK : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस की इस लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इसमें सबसे

PM मोदी के खिलाफ ये नेता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस ने जारी की कैंडिडेट की लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस की इस लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया  है। इसमें  सबसे अधिक नजर उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट को लेकर हैं। यहां से भाजपा के तरफ से खुद पीएम मोदी चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में कांग्रेस की लिस्ट के अनुसार, पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट पर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय चुनाव लड़ेंगे। 


दरअसल, यूपी में कांग्रेस ने कुल नौ सीटों पर अपने कैंडिडेट्स घोषित कर दिए हैं। सपा के साथ गठबंधन में उतरी कांग्रेस प्रदेश में 17 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। इस लिस्ट में फतेहपुर सीकरी सीट से रामनाथ सीकरवार, कानपुर से आलोक मिश्रा, झांसी से प्रदीप जैन, बाराबंकी से तनुज पूनिया, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह, बांसगांव से सदन प्रसाद, वाराणसी से अजय राय को टिकट दिया गया है। 


मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव 2024 में 80 लोकसभा सीटों के लिहाज से उत्तर प्रदेश सबसे अहम राज्य माना जाता है। इसी वजह से राजनीति में कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। इसी क्रम में बीजेपी ने जहां यूपी में क्लीनस्वीप करने का लक्ष्य रखा है। वहीं सपा और कांग्रेस मोदी को रोकने के लिए यूपी के लिए खास रणनीति के तहत खाका तैयार कर रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, वाराणसी ऐसी सीट है जहां  एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस वाराणसी से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को चुनावी मैदान में उतार सकती है। इस तरह दोनों नेताओं के बीच ये तीसरा मुकाबला होगा। 2014 और 2019 चुनाव में भी अजय राय पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि दोनों ही चुनाव में अजय राय को हार का सामना करना पड़ा था।