ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समय

PM Modi in Bihar: ना बजेगा ढोल-बाजा..ना होगी स्वागत रैली..ना पहनाई जाएगी माला, पहलगाम हमले के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में हुए ये बड़े बदलाव

PM Modi Bihar Visit: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते PM मोदी को कार्यक्रम को सादगी से करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

PM Modi in Bihar
PM Modi in Bihar
© File Photo
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी (गुरुवार) को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। मधुबनी के झंझारपुर में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम हिस्सा लेंगे। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण पूरा देश दुखी है। दुख की इस घड़ी में पीएम मोदी के कार्यक्रम को सादगी से करने का फैसला लिया गया है। जिसके कारण उनके कार्यक्रम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। 


तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी निर्धारित समय पर मधुबनी आएंगे और सभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर पीएम मोदी का स्वागत नहीं होगा। फूल-माला नहीं दिए जाएंगे। मोमेंटो देने का कोई आयोजन नहीं होगा। इतना ही नहीं बल्कि ढोल-बाजा भी नहीं बजेगा। प्रधानमंत्री मोदी बिहार आएंगे, रैली को संबोधित करेंगे और वापस चले जाएंगे। इससे पहले खुली जीप से पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंच पर लाने की योजना थी लेकिन इसे भी स्थगित कर दिया गया है।


वहीं राजगीर, बोधगया, पटना और कई अन्य स्थानों पर महत्वपूर्ण संस्थानों एवं पर्यटन स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहलगाम में हुई घटना के बाद प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। आज पहला मौका होगा जब पहलगाम की घटना के बाद पीएम मोदी लोगों के बीच एक सभा को संबोधित करेंगे। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता